स्कोप महाविद्यालय में वार्षिक महोत्सव का रंगारंग समापन

पिछले एक पखवाड़े से लगातार चल रहे वार्षिक महोत्सव स्प्रिट 2021 का समापन स्कोप महाविद्यालय में बडे ही शानदार तरीके से किया गया। इस कोरोना काल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इतने वृहद कार्यक्रम की शुरुआत, संचालन तथा समापन सभी पूरी तरह से तकनीकी पर आधारित ऑनलाइन ही किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संयोजिका डॉ. मोनिका सिंह ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम को बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से संचालित करते हुए भोपाल शहर की प्रसिद्ध एंकर श्रेया शर्मा को आमंत्रित किया जो कि स्कोप कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं। इनके संचालन से सभी लोग मंत्रमुग्ध रहे। कार्यक्रम में काव्य पाठ, लघुचलचित्र, तथा फैशन शो का आयोजन किया गया था। सभी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश से हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को परखने के लिए शहर की जानी मानी हस्तियां भी उपस्थित थीं। काव्यपाठ के लिए मशहूर शिक्षाविद् साधना श्रीवास्तव, लघु चलचित्र व फैशन शो के लिए पल्लवी सिन्हा व भावना माथुर में अपने अनुभवों को साझा भी किया। काव्यपाठ में साधना श्रीवास्तव की कविताओं पर सभी ने करतल ध्वनि से अपना जोश ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में फैशन शो की थीम भारत की सांस्कृतिक विरासत थी। इसमें प्रथम स्थान पर बी टेक एम ई थर्ड ईयर की छात्रा शोभिका विश्नोई, द्वितीय स्थान पर बीटेक सीएस थर्ड ईयर की श्रुति परिहार और तृतीय स्थान पर डिप्लोमा ईएक्स फर्स्ट ईयर की किरन पटेल रहीं।
लघु चलचित्र की थीम ग्रीन इंडिया रही। इसमें प्रथम स्थान पर डिप्लोमा ईएक्स – चंचल ठाकरे, द्वितीय स्थान पर बीटेक सीएस फर्स्ट ईयर ईशान मानव, तृतीय स्थान पर बीटेक सीएस फर्स्ट ईयर कि रिनी अग्रवाल रहीं। काव्य पाठ में प्रथम स्थान पर बीटेक ईएक्स सेकंड ईयर की सत्यम पांडे, द्वितीय स्थान पर डिप्लोमा एमई फर्स्ट ईयर की शिवम सेन, तृतीय स्थान पर बीटेक सीएस फोर्थ ईयर की पूजा कुमारी रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के ग्रुप संचालक डॉ. देवेंद्र सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें कहा कि ये सांस्कृतिक कार्यक्रम पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं के मनोबल को ऊंचाई तक ले जाने के लिए अति आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मोनिका सिंह ने सभी का धन्यवाद दिया तथा सभी प्रतिभागियों को जीवन में आगे ही बढ़ने जाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today