-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
स्कोप महाविद्यालय में योग दिवस व वार्षिक महोत्सव स्प्रिंट 2021 का आयोजन
स्कोप महाविद्यालय के हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का
आयोजन किया गया। इस बार का आयोजन तकनीकि का इस्तेमाल करते हुए व कोरोना
गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन किया गया। साथ ही संस्था का वार्षिक महोत्सव –
स्प्रिंट 2021 का भी आयोजन किया गया जो कि लगभग एक पखवाड़े से ज्यादा चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था टी एन पी की संचालक डॉ. मोनिका सिंह ने सभी प्रतिभागियों के
स्वागत से किया। हर वर्ष की तरह से इस वर्ष भी पूरे उत्साह से मगर ऑनलाइन किया जा रहा
है। उन्होंने बताया कि वार्षिक महोत्सव 21 जून से शुरू होकर 9 जुलाइ तक चलेगा। प्रतिदिन
नए नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएगा वो भी अनूठे होंगे।
इस अवसर पर स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के ग्रुप संचालक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित
प्रतिभागियों, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष एवं छात्रगण को बधाई दी कि वे सब इतनी बड़ी संख्या में
ऑनलाइन उपस्थित होकर कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं,
सुना था कि जान है तो जहान हैं। मगर इस का सच्चा अर्थ आज समझ में आया है। और साफ
सफाई व योग आज हर किसी के जीवन का हिस्सा हो चुका है। उन्होंने वार्षिक महोत्सव के लिए
भी सभी प्रतिभागियों को शुभाषीश दी।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि आईसेक्ट ग्रुप के संचालक सिद्धार्थ चतुर्वेदी जी ने बताया
कि करोना महामारी में आपदा में अवसर के रूप में हम सभी का तकनीकि को अपना बना लेने
का अवसर मिला। इसके चलते हम पूरे विश्व से जुड़ गए। हमने जीवन के एक नए आयाम में
प्रवेश किया है। इसका लाभ छात्र-छात्राओं को खूब मिला है। साथ ही हम योग को अपने जीवन
का हिस्सा बना कर स्वस्थ व सुरक्षित कर सकते हैं।
कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के योग विभाग की
विभागाध्यक्ष डॉ. साधना दोनेरिया ने बड़े ही आकर्षक वक्तव्य में बताया कि योग की शुरुआत
भारतवर्ष से ही हुई तथा यह विदेशों से वापस आकर देश में घर घर में स्वीकार्य हो जा रहा है।
आज के समय में हम स्वयं को भयमुक्त व तनाव मुक्त रखें। इसमें योग पूरी तरह से सहायक
है।
कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने योग के कई आसनों को कर के दिखाया। इनको
प्रोत्साहित करने के लिए जज पैनल में सुश्री किरण देशमुख तथा निशा कुमार ने उनकों जांचा व
उनका मनोबल बढ़ाया।




Leave a Reply