-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
स्कोप महाविद्यालय ने स्टार्टअप पॉलिसी पर किया वेबिनार का आयोजन
स्कोप महाविद्यालय ने समय के साथ कदम बढ़ाते हुए सामयिक विषय “नेशनल
इनोवेशन व स्टार्टअप पॉलिसी” विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठि का आयोजन किया। यह विषय
आज के युवा वर्ग के लिए भारतवर्ष में बहुत ही उपयोगी है तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में
एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। स्कोप महाविद्यालय में छात्र- छात्राएं भी पढ़ाई के साथ साथ
प्रायोगिक अध्ययन पर हमेशा से ही जोर रहा है। इसी संदर्भ में संस्था ने अपने छात्र-छात्राओं के
भविष्य के उत्थान हेतु इस विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. एम.के. माथुर ने सभी उपस्थित
वक्ताओं, संचालक महोदय व छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा आज के परिवेश में तेजी से
बढ़ते हुए भारतवर्ष में आत्मनिर्भरता को समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आईसेक्ट ग्रुप के प्रोजेक्ट प्लेसमेंट प्रमुख उद्दीपन चटर्जी ने बड़े ही सरल व सहज तरीके से स्टार्टअप के बारे में बताया कि किस तरह से छात्र-छात्राएं उसका
उपयोग कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास व दिए जा रहे सहयोग की
विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं समय के महत्व को समझें व जॉब ढूंढने
वाले न बन कर जॉब देने वाले बनें।
कार्यक्रम में संस्था के ग्रुप संचालक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने बताया कि आज यही एक विकल्प है
जिससे हम चहूंमुखी विकास कर सकते हैं और अपने व अपने समाज-देश का विकास कर सकते
हैं। स्टार्टअप बेरोजगारी की समस्या का हर सम्भव हल है। उन्होंने कहा कि परमाणु हमले से
विनाश की कगार पर खड़ा एक छोटा-सा देश जापान कैसे प्रगति की राह पर चलता चला गया
और आज दूसरे बड़े देशों तक को मदद करता है। इसके पीछे यही आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र
था। हम सभी को एक दूसरे का साथ देकर आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनना ही होगा।




Leave a Reply