-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सोनिया गांधी से अंततः गहलोत की मुलाकात, माफी मांगी, चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोनिया गांधी ने मिलने का समय दे दिया. अंततः आज दोपहर में मुलाकात हो गई. उन्होने सोनिया गांधी से पिछले दिनों हुए घटनाक्रम के लिए माफी माँगी.
गहलोत ने जो कहा उसका सार यह है कि उन्हें दुख है कि वे प्रस्ताव पास नहीं करा पाए. दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हम सबको हिला कर रख दिया है. प्रस्ताव न पास करवा पाना मेरी नाकामी है. नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये मैंने सोनिया गांधी से इस पर अफसोस जताया हैं . मैंने सोनिया गांधी से माफी मांग ली है aur कहा है कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे.
अशोक गहलोत का मीडिया से चर्चा
मेरी सोनिया गांधी के साथ बैठकर बात की है। पचास साल में कांग्रेस पार्टी ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंहराव, सोनिया गांधी ने विश्वास करके मुझे जिम्मेदारी दी गई। मुझे केंद्रीय मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, एआईसीसी का महासचिव बना औऱ सोनिया गांधी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया है। इसके बाद भी दो दिन पहले जो घटना हुई, उससे पूरे देश में यह मैसेज गया है कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी में हमेशा चाहे चुनाव हो या मुख्यमंत्री का फैसला करना हो, यह परंपरा रही है कि एक लाइन का प्रस्ताव पास किया जाता है लेकिन दुर्भाग्य से वहां ऐसी परिस्थितियां बन गईं कि मैं प्रस्ताव पास नहीं कर पाया। मुझे यह दुख जिंदगी भर रहेगा कि मैं यह प्रस्ताव पास नहीं कर पाया। मैं विधायक दल का नेता हूं औऱ मुख्यमंत्री होने के बाद भी यह प्रस्ताव पास नहीं कर पाया। भले ही उस समय कुछ भी परिस्थितियां रही हों। सोनिया गांधी से मैंने माफी मांगी है। राजस्थान की घटना ने देश में कई मैसेज दे दिया औऱ मीडिया भी कई बार किंगमेकर बन जाता है। कई बार मीडिया अपने हिसाब से स्टोरी चलाता है। देश में इस तरह का माहौल चल रहा है। राहुल गांधी शांति-सद्भाव का संदेश देने के लिए निकल चुके हैं।




Leave a Reply