-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सेवा ही संगठन के उद्देश्य को पूरा करें कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को कटनी प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की परिचयात्मक बैठक में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नई उर्जा के साथ पार्टी संगठन के कार्यक्रम नीचे तक ले जाने की बात कही।
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारे पास दायित्व आते जाते रहते हैं लेकिन हमारी पार्टी का सदैव एक ही ध्येय और एक ही दायित्व रहा है वह सेवा ही संगठन। इसी उद्देश्य को लेकर समस्त नवीन जिला पदाधिकारी तथा मण्डल अध्यक्ष जन सेवा के महायज्ञ में जुटें और नई जिम्मेदारी को नई ऊर्जा के साथ निभाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया। श्री शर्मा ने पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को और अधिक सक्रियता से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरुआ, पूर्व मंत्री विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती ममता रंगलाल पटैल, समस्त मंडलों के अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply