-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सेवा ही संगठन की थीम पर मनेगा स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। वहीं, 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिवस है। पार्टी ने इन दोनों ही पर्वों को उत्साहपूर्वक एवं कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने यह तय किया है कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस ‘सेवा ही संगठन’ की थीम पर मनाया जाएगा, वहीं डॉ. अंबेडकर की जयंती पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे एवं अजा तथा अजजा वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रमों को लेकर प्रभारी नियुक्त किये हैं।
पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को प्रत्येक मंडल में ‘सेवा ही संगठन’ के ध्येय वाक्य के साथ स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण एवं एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाने जैसे अनेक सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्ष अपने-अपने निवास पर पार्टी का झंडा लगाकर मिष्ठान एवं फल वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बूथ पर रहने वाले सभी कार्यकर्ता नये सदस्यों एवं शुभचिंतकों को कार्यक्रम में आमंत्रित करेंगे। प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा के गौरवसाली इतिहास व विकास यात्रा पर व्याख्यान होंगे। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कोविड-19 टीकाकरण अभियान में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक लोगों की सेवा कर ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को चरितार्थ करेंगे।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर होंगे व्याख्यान, सेवा बस्तियों में कार्यक्रम
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर 14 अप्रैल को प्रदेश के सभी मंडलों पर बाबा साहब के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी। सेवा बस्तियों में रहने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के वरिष्ठ व गणमान्य नागरिकों तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं पर व्याख्यान होंगे साथ ही मोदी सरकार एवं शिवराज सरकार द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के लिए प्रभारी घोषित
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री श्री हरिशंकर खटीक एवं प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल को प्रभारी बनाया है। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने दी।




Leave a Reply