-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत प्रदेश भर में हो रहे सेवा कार्य
कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में जरूरतमंदों को भोजन, दवाएं, मास्क, सैनेटाईजर सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को भी लोगों की सहायता के लिए पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता आगे आए।
भोपाल के गुरूनानक मंडल स्थित कम्युनिटी हाल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्री राजेश कुकरेजा एव श्री मनोज राठौर कार्यकर्ताओं के माध्यम से भोजन तैयार कर भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में मरीज एवं उनके परिवारों को भोजन वितरित किया।
इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में सांसद श्री शंकर लालवानी, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ उमाशशि शर्मा, श्री निरंजनसिंह चौहान ने ‘ड्राइव इन वैक्सीनेशन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष श्री जयदीप जैन, पूर्व महापौर श्रीमती उमाशशि शर्मा, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री कपिल शर्मा, श्री गगन यादव उपस्थित थे।
उज्जैन में नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी के नेतृत्व में भाजपा लोकशक्ति कार्यालय में समस्त मोर्चों के पदाधिकारियों ने 56 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष श्री विवेक जोशी उपस्थित थे।
रीवा में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा के नेतृत्व में मनगंवा विधानसभा के ग्राम गुहडिहा के हरिजन बस्ती में सूखा राशन पैकेट, सेनेटाइजर, मास्क वितरित किया गया।
जबलपुर जिले में तिलक मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री रंजीत पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री अशोक रोहितास, श्री राम सोनकर आदि उपस्थित थे।
रायसेन के ग्राम रेहमा में पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बलराम सिंह एडवोकेट ने ग्रामवासियों को मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए।
उज्जैन में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री का वितरण निरंतर कर रहे है। कार्यकर्ता टीकाकरण वैन के माध्यम से जागरूक कर रहे है।
भिण्ड में बनखंडेश्वर मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर त्रिकुटी चूर्ण पैकेट वितरित किए। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री कोक सिंह नरवरिया, श्री इकबाल अली, श्री अजय सिंह भदोरिया श्री अमित जैन, श्री सत्येंद्र पाठक, श्री रवि वाजपेई उपस्थित थे। साथ ही गोरमी नगर में मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष थापक के नेतृत्व में स्टेट बैंक तिराहे पर आमजनों को मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया।
बैतूल में भारतीय जनता पार्टी विजय भवन मे बनाए गए विजय कोविड सेंटर में आक्सीजन, दवाईया, सीटी स्केन और ईसीजी मशीन, कार्डियक मोनीटर, डिजिटल एक्सरे मशीन की निःशुल्क सुविधाएं की गई है।
मंडला में सेवा कार्यों के अंतर्गत पार्टी कार्यालय में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार सेवाएं दे रहे हैं।
कटनी के जिला सिविल अस्पताल के पास सांसद कोविड सहायता केन्द्र में कोरोना मरीजों को दवाईयां, भोजन, काढ़ा, सेनेटाइजर, मास्क एवं अन्य सहायता प्रदान की जा रही है।




Leave a Reply