सेवा दिवस के रूप में मनायेंगे मुख्यमंत्री का जन्मदिन

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन 5 मार्च को भारतीय जनता पार्टी सेवा दिवस के रूप में मनायेंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के जन्मदिन पर कार्यकर्ता पौधारोपण कर सेवा कार्य में जुटेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का व्यक्तित्व सेवाभावी और सामाजिक संवेदनाओं से भरा हुआ है। उनका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी और मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री जी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उनके जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पौधारोपण कर सेवा कार्य में लगेंगे। इसके साथ ही अस्पतालों में फल वितरण एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। कन्यापूजन के कार्यक्रम के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने के लिए पंजीयन शिविर भी आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today