सेवा और समर्पण अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटे: विष्णुदत्त शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितम्बर को है साथ ही यह सुखद संयोग है कि 7 अक्टूबर को उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर के बीच सेवा और समर्पण अभियान चलायेगी।

इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु की कामना करते हुए समाज में रचनात्मक, सामाजिक, स्वच्छता अभियान, अन्न वितरण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होंगे। इस अभियान को ग्राम एवं नगर केंद्र के साथ बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में भोपाल संभाग की बैठक में कही। बैठक को संभाग प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से बिंदुवार चर्चा की।

वैक्सीनेशन अभियान की सफलता के लिए जुटें

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम के लिए प्रदेश से अलग-अलग प्रभारी बनाये गये हैं। इसी प्रकार जिलों में भी कार्यक्रमों के अलग-अलग प्रभारी बनाकर कार्य विभाजन करें। हमारे कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफल हों, इसकी मॉनीटरिंग भी करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार 71 लाख वैक्सीनेशन का अभियान चलायेगी। इस अभियान में कार्यकर्ता नमो टीका के रूप में प्रत्येक बूथ पर 111 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह वैक्सीनेशन के दोनों अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुए हैं। उसी तरह इस अभियान को सफल बनाने में जुटें।

नमो उपवन तैयार कर 71 पौधा रोपण करें

श्री शर्मा ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत 16 सितम्बर को हर जिले के 71 मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलायें और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री जी की दीर्घायु के लिए मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ आयोजित करें। सेवा और समर्पण अभियान में सबसे वृहद कार्यक्रम वृक्षारोपण का होगा। प्रदेश के 1070 मंडलों में पार्टी नमो उपवन तैयार कर, वहां 71 पौधे लगायें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सजगता और सक्रियता से बूथ-बूथ तक लोग जुटते हैं। इस अभियान में 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम प्रभावी हों, इस बात की चिंता करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा सहित भोपाल संभाग के समस्त जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी एवं आभार सीहोर जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today