सेना के पास महज 10 दिन की लड़ाई के लिए ही है गोला-बारूद: CAG रिपोर्ट

भारतीय सेना इन दिनों गोला-बारूद की भारी कमी से जूझ रही है. संसद में रखी गई नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया कि कोई युद्ध छिड़ने की स्थिति में सेना के पास महज 10 दिन के लिए ही पर्याप्त गोला-बारूद है। कैग रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने सरकार से सवाल किया है कि देश की सीमाएं कितनी सुरक्षित हैं? 

संसद के समक्ष रखी गई कैग की रिपोर्ट में कहा गया कुल 152 तरह के गोला-बारूद में से महज 20% यानी 31 का ही स्टॉक संतोषजनक पाया गया, जबकि 61 प्रकार के गोला बारूद का स्टॉक चिंताजनक रूप से कम पाया गया।

कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है

कमलनाथ ने कहा कि अगर युद्ध होता है तो हम जुमलों, ललकार, लाल आंखों, 56 इंच के सीने के साथ दुश्मन का सामना करेंगे। इसी तरह प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि केंद्र की जुमलों की सरकार है और जब हमारे आयुध कारखानों से रोजाना गोला बारूद का उत्पादन होता है तो फिर क्यों सेना के पास 10 दिन का गोला बारूद है। यह बताया जाए कि गोला बारूद कहां और किसे बेचा जा रहा है। सेना के पास कम से कम 40 दिन का गोला बारूद होना चाहिए, अगर 10 दिन का गोला बारूद बचा है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today