सेना के जवान ने दी बागी पान सिंह तोमर बनने की धमकी तो जागा प्रशासन

खंडवा में रहने वाले आईटीबीपी के जम्मू कश्मीर में पदस्थ जवान अमित सिंह के परिवार के साथ हनुवंतिया में सुरक्षाकर्मियों व वहां के स्टाफ द्वारा मारपीट व बदतमीजी की घटना पर जब जवान ने पान सिंह तोमर बनने की चेतावनी दी तो प्रशासन जागा। पहले पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने खंडवा से घटना की जानकारी लेकर सीएम को बताई और सीएम ने तुरंत घटना की जांच के निर्देश दिए।

नरेंद्र सलूजा ने घटना की सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप देखकर खंडवा प्रशासन से जानकारी ली। सलूजा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सीएम को अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत खंडवा कलेक्टर को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। जांच के आदेश पर अमित सिंह ने फिर ट्वीट कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा जताई कि अब मध्यप्रदेश सरकार उनके परिवार की सुरक्षा जरूर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today