-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सेना का 29 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान बरकरार।
केरल में 35वें राष्ट्रीय खेलों के पांचवें दिन आज स्क्वाश में सौरभ घोषाल और जोशना चिनप्पा ने पुरूष एवं महिला सिंगल्स के खिताब जीत लिए। टेबल टेनिस में पुरूष सिंगल्स का खिताब तमिलनाडु के एन्थनी अमलराज ने हासिल किया।
महिला सिंगल्स का खिताब के.शामनी ने अंकिता दास को हराकर जीता। महिलाओं की 75 किलो वेटलिफ्टिंग में हरियाणा की कविता देवी ने सोना जीता। महिलाओं की निशानेबाजी की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र ने स्वर्ण, पदक प्राप्त किया। महिलाओं की व्यक्तिगत 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में केरल की एलिजाबेथ कोसी ने स्वर्ण पदक पर निशाना साधा । जिम्नास्टिक में महिलाओं की व्यक्तिगत ऑल राउंड स्पर्धा में पंजाब की प्रभजोत बाजवा पहले नम्बर पर रहीं। सेना 29 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य सहित 49 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।




Leave a Reply