सेठिया का खेलों के विकास, खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान

”पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक, वरिष्ठ पत्रकार, खेल पत्रकारिता के पुरोधा, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय महेंद्र सेठिया का मध्य प्रदेश में खेलों के विकास और खेल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण अवदान है।”

ये विचार शनिवार की शाम भोपाल के मानस भवन में स्वर्गीय महेंद्र सेठिया की श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए। इसका आयोजन मध्य प्रदेश प्रेस क्लब ने “हम विक्रम” और “नईदुनिया पूर्वार्द्ध” के सहयोग से किया।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, भारत निर्वाचन आयोग के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के निदेशक डॉक्टर नुसरत मेहदी, प्रदेश भाजपा महामंत्री भगवानदास सबनानी तथा प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम में स्वर्गीय महेंद्र सेठिया के छोटे भाई और पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक प्रेम सेठिया, स्वर्गीय महेंद्र सेठिया के पुत्र विनीत सेठिया और पूर्ववर्ती नईदुनिया के भागीदार-संचालक अजय छजलानी, डॉक्टर सुरेन्द्र तिवारी, डॉक्टर विश्वास तिवारी, अपूर्व तिवारी, प्रकाश बाबू जैन और श्रीमती रीटा जैन ख़ास तौर से सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा, रवि सक्सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बृजमोहन श्रीवास्तव, आतुल पब्लिसिटी के संचालक राजेश जैन, इंदौर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर और वरिष्ठ पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया, शिव कुमार विवेक तथा अजय बोकिल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में इंडिया टुडे के पूर्व विशेष संवाददाता पीयूष बबेले ने भी अपने विचार रखे।दिल्ली के दिग्गज पत्रकार और लेखक सुरेश बाफना के अतिरिक्त कैलाश पंत, मनोज श्रीवास्तव, नेहा बग्गा, संगीता शर्मा, अजय सिंह यादव, राहुल कोठारी, अमित शर्मा, एडवोकेट बीके सांघी, रमेश मालवीय, विजय दत्त श्रीधर, मंगला अनुजा, डॉक्टर जवाहर कर्नावट, प्रतीक द्विवेदी, राकेश सिंह, राजीव सोनी, मनोहर बोथरा, दिनेश जोशी, प्रतीश पाठक, डॉक्टर धर्मेन्द्र सरल शर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, साहित्यकार, बुद्धिजीवी एवं खेल प्रेमी बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
सभी ने स्वर्गीय महेंद्र सेठिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर विक्रम सिंह एवं गोविंद तोमर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाद में कुछ क्षण सभी ने मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन “हम विक्रम” और “नईदुनिया पूर्वार्द्ध” के प्रमुख तथा वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाठक ने किया एवं आभार मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर नवीन आनंद जोशी ने माना। अंत में सेठिया परिवार की ओर से विनीत सेठिया ने आयोजकों के प्रति भावपूर्ण आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today