-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सेठानी घाट पर नर्मदा खतरे के पार
नर्मदा नदी रात दो बजे खतरे के निशान को पार कर जाएगी। रात साढ़े दस बजे नर्मदा नदी सेठानी घाट पर 966.20 फीट के जलस्तर पर थी जो खतरे के निशान से मात्र 0.80 फीट कम है। हर घंटे नदी में 0.20 फीट की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।
नर्मदा में खतरे का निशान 967 फीट है और यही रफ्तार रही तो रात को दो बजे नर्मदा खतरे के निशान से पार हो जाएगी। नर्मदा का अलार्म स्तर 964 फीट है जो शाम 6:00 बजे ही नर्मदा ने सेठानी घाट पर पार कर लिया था। उधर तवा बांध के 9 गेट 5-5 फिट तक खोले गए हैं, जिनसे 83317 क्यूसेक पानी रिचार्ज किया जा रहा है। इसी तरह से जबलपुर में बरगी के 7 गेट एक 1 मीटर खुले हैं, जिनसे 38316 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रायसेन जिले के बारना बांध के दो गेट 1.20 मीटर तक खुले हैं, जिन से 6981.93 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इन सभी बांधों का पानी नर्मदा नदी में आकर मिल रहा है। वर्तमान में तवा बांध का जलस्तर 1165.80 फिट बरगी का 422.50 मीटर बारना का 348.2 मीटर है।
बड़वानी में नर्मदा नदी का जलस्तर 136 मीटर है। नर्मदा का जलस्तर इस आंकड़े के छूने के बाद गुजरात सरकार द्वारा अलर्ट पत्र जारी होते ही मंगलवार सुबह से प्रशासन राजघाट पंहुच कर गांव में बसे परिवारों को वँहा से हटाने में लगा है। ग्रामीणों का आरोप है प्रशासन ने प्लाट दिया नही ,मुआवजे के पैसे बाकी है और जबरदस्ती गांव से हटाया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व नाव में करंट से 2 लोगो की जान जाने के बाद आज म्रतक के परिजन भी आक्रोशित नजर आए ।परिजन सीधे आरोप प्रशासन पर लगाकर न्याय की मांग कर रहे है। ज्ञात हो के आज प्रशासन द्वारा लोगो को सुबह से राजघाट से हटाया जा रहा है।




Leave a Reply