-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सूबेदारगंज-सिकंदराबाद के बीच 29 सितंबर से स्पेशल ट्रेन
रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज-सिकंदराबाद के बीच 29 सितंबर से 28 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों को पांच-पांच ट्रिप चलाया जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04121/04122 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो भोपाल मण्डल के बीना, भोपाल, इटारसी होकर गन्तव्य को जाएंगी। गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 27 अक्टूबर तक प्रति गुरुवार को चलेंगी। यह प्रारंभिक स्टेशन सूबेदारगंज स्टेशन से 15.50 बजे प्रस्थान कर, 22.10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई पहुँचकर, 22.15 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर, अगले दिन 00.20 बजे बीना पहुँचकर, 00.22 बजे बीना से प्रस्थान कर, 02.10 बजे भोपाल पहुँचकर, 02.15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 04.00 बजे इटारसी पहुँचकर, 04.05 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 20.00 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर से 28 अक्टूबर प्रति शुक्रवार को प्रारंभिक स्टेशन सिकंदराबाद से 21.50 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन 12.30 बजे इटारसी पहुँचकर,12.35 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 14.20 बजे भोपाल पहुँचकर, 14.25 बजे भोपाल से प्रस्थान कर, 16.38 बजे बीना पहुँचकर, 16.40 बजे बीना से प्रस्थान कर, 19.15 बजे विरांगना लक्ष्मीबाई पहुँचकर, 19.20 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई से प्रस्थान कर, तीसरे दिन 04.00 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट-
स्पेशल ट्रेनों का हाल्ट फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पोखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, मन्चेरियाल, पेडापल्ली एवं काजीपेट रहेगा।
कोच कंपोजीशन-
स्पेशल ट्रेन में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।




Leave a Reply