-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सूचना की विश्वसनीयता, निर्भरता और सच्चाई सरकार का हॉलमार्क है : श्री वेंकैया नायडू
“सूचना की विश्वसनीयता, निर्भरता और सच्चाई” इस सरकार का हॉलमार्क है। इस विजन का अनुपालन करते हुए भारत इयर बुक 2017 भारत के बारे में प्रामाणिक जानकारी के साथ-साथ खजाना रूपी ज्ञान भी उपलब्ध कराती है। इसमें सटीकता के चश्मे से देश का सर्वेक्षण किया गया है। नई पीढ़ी तक पहुंच बनाने के लिए सभी भारतीय भाषाओं में पुस्तकों, पत्रिकाओं का प्रकाशन बहुत जरूरी है। प्रकाशन विभाग पैनोरमा और विरासत के विभिन्न पहलुओं पर पुस्तकें प्रकाशित करके जनता में पढ़ने की आदतों को शामिल करने के लिए एक आदर्श मंच उपलब्ध कराता है। सूचना और प्रसारण मंत्री श्री वेंकैया नायडू ने ऐसा आज वार्षिक संदर्भ भारत 2017, ऑनलाइन डिजिटल लाइब्रेरी जारी करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा।
वार्षिक भारत इयर बुक के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण को जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि ई-संस्करण नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराता है और श्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय मानकों की पुष्टि करता है। ई-बुक में खोज-खबर सामग्री, संदर्भ सामग्री जैसी जानकारी पाठक के अनुकूल विभिन्नताओं के साथ छपी पुस्तकें 25 प्रतिशत कम मूल्य पर उपलब्ध कराई जातीं है। उन्होंने कहा कि सरकार के डिजिटल कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रकाशन विभाग ने 750 से अधिक पुस्तकों को डिजिटल स्वरूप में बदल दिया है और यह मार्च, 2017 के अंत तक एक हजार पुस्तकों को डिजिटाईज़िंग करने के 12वीं योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रकाशन विभाग द्वारा सृजित ऑनलाइन डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जिसमें 750 से अधिक पुस्तकों का भंडार है। जिसमें व्यापक शीर्षकों की पुस्तकें शामिल हैं।
श्री नायडू ने जीवन के डिजिटल तरीके और इसके लाभों पर जोर देते हुए कहा कि ज्ञान और मुद्रा का डिजिटल हस्तांतरण देश में काले धन और भ्रष्टाचार को रोकने में मदद करेगा।




Leave a Reply