-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
‘सुलगता बंगाल, क्या हिंसा ही है समाधान’ विषय पर वर्चुअल कान्फ्रेंस संपन्न
पश्चिम बंगाल में भाजपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी है। ऐसे में ममता सरकार के संरक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से हिंसात्मक कार्यवाही की जा रही है। इस बदले की भावना से देश भर के कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन अवगत हो, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी देश भर में प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से वर्चुअल संवाद कर रही है। इसी कडी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंस ‘सुलगता बंगाल, क्या हिंसा ही है समाधान’ ? विषय पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया।
भोपाल प्रदेश कार्यालय से वर्चुअल वीडियो कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री शिवप्रकाश जी ने बंगाल में हो रही लोकतंत्र की हत्या और कार्यकर्ताओं पर हो रहे अत्याचार से बिन्दुवार अवगत कराया। कान्फ्रेंस को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने भी संबोधित किया। छतरपुर से वर्चुअल जुडकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। पूर्व में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने दीप प्रज्जवलन कर महापुरूषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। श्री माधव दांगी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल एवं आभार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने माना।
वीडियो कान्फ्रेंस में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री थावरचन्द गेहलोत, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, श्री प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता व सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, समस्त सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी के साथ प्रदेश भर से प्रमुख कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन वर्चुअल जुडे। वहीं प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, वरिष्ठ नेता श्री रघुनंदन शर्मा, श्री प्रभात झा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री गोपाल भार्गव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश पेनोलिस्ट श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, डॉ. प्रदीप त्रिपाठी उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्री शिवप्रकाश जी ने बंगाल की स्थितियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।




Leave a Reply