-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सुपर-10 चरण के पहले मैच में कल न्यूजीलैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी।
आई.सी.सी. विश्व कप ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर-10 चरण के पहले मैच में कल न्यूजीलैंड ने भारत को करारी शिकस्त दी। नागपुर के पास जामठा में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम सिर्फ उन्यासी रन पर सिमट गई।
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा तीस और विराट कोहली ने 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सैंटनर ने सिर्फ ग्यारह रन देकर भारत के चार खिलाड़ियों को आउट किया। ईश सोढ़ी ने तीन और नाथन मैक्कुलम ने दो विकेट लिए।
आज कोलकाता में बांग्लादेश का मुकाबला पाकिस्तान से और मुम्बई में इंग्लैंड का सामना वेस्ट इंडीज से होगा।
उधर महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में कल भारत की शुरूआत जीत से हुई। उसने बांग्लादेश को 72 रन से हरा दिया। बेंगलूरु में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम पांच विकेट पर सिर्फ 91 रन ही बना सकी। आज चेन्नई में वेस्टइंडीज का सामना पाकिस्तान से होगा।
अब बात शतरंज की – पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद कैंडिडेट्स शतरंज प्रतियोगिता के चौथे दौर में रूस के सेर्गेई करजाकिन से हार गए हैं।




Leave a Reply