सुंदरलाल पटवा की पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का गुरुवार को उनके गृह गांव कुकड़ेश्वर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर देशभर से कई नेता कुकड़ेश्वर पहुंचे जहां उन्हें हजारों की संख्या में लोगों ने अंतिम विदाई दी।
सुंदरलाल पटवा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मप्र व छग मंत्रिमंडल के कई सदस्य, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के कई नेतागण कुकड़ेश्वर पहुंचे। उनका पार्थिव शरीर पहले हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचा और फिर वहां से उनके गृह गांव कुकड़ेश्वर के लिए ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today