-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सी.एस.पी. बिट्टू को सीनियर राष्ट्रीय महिला कुरास में स्वर्ण
मध्य प्रदेश पुलिस एवं राज्य की जानी मानी अंतरराष्ट्रीय जूडो स्वर्ण पदक विजेता एवम् 1997 की जूडो एशियन मेडलिस्ट महिला खिलाड़ी बिट्टू शर्मा भटेले नें 9 साल बाद खेलों में वापसी की और पुणे में दिनांक 26 से 30 दिसंबर 2019 तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कुरास चैम्पियनशिप के हैवी वेट में स्वर्ण पदक पर कब्जा करके अंतर राष्ट्रीय कुरास प्रतियोगिता हेतु चयनित हो गई हैं।
भोपाल के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की सी.एस.पी. बिट्टू ने राष्ट्रीय महिला कुरास चैम्पियनशिप में 16 वरियता प्राप्त खिलाड़ियों के नॉक आउट राउंड में पहले केरला, फ़िर झारखंड, सेमीफाइनल में दिल्ली की मुस्कान राठी और फाइनल में हरियाणा की मीना को शिकस्त दी। बिट्टू ने वर्ष 2008 में भी खेल एवं युवक कल्याण विभाग में जूडो के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए राष्ट्रमंडल जूडो चैंपियनशिप थाईलैंड से कांस्य पदक अर्जित किया था। वह अब तक भारत को लगभग 3 स्वर्ण, 3 रजत एवम् 5 कांस्य अंतरराष्ट्रीय जूडो पदक दे चुकी हैं एवम् राष्ट्रीय पदकों में भी 12 स्वर्ण शामिल हैं । बिट्टू का कहना है कि इंडोनेशिया एशियन गैम्स 2018 में कूरास खिलाड़ियों के पदक मुझे इस खेल की तरफ आकर्षित करते हैं जबकि अब जूडो में भी अच्छे खिलाड़ीयों की आश्यकता है।




Leave a Reply