-
दुनिया
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
सीबीआई ने बैंक फ्रॉड के 35 मामलों में 169 शहरों में छापे मारे
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक से फ्रॉड करने वाले लोगों और कंपनियों पर देशभर में 14 राज्यों के 169 शहरों में कार्रवाई की। मध्यप्रदेश में भोपाल व मुरैना में मारे गए छापों में करीब 1466 करोड़ से ज्यादा की बैंक धोखाधड़ी का मामला खुला। मुरैना में तो छापे में 65 लाख की नकद राशि मिली जिसे आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
भोपाल में कृषि उत्पाद से जुड़ी एक कंपनी के पांच संचालकों, अपर संचालकों, जमानतदारों और अन्य नागरिकों ने मिलकर फर्जी बिल, फर्जी माल आवक-जावक का रिकॉर्ड तैयार किया। इसके आधार पर बैंक लोन के लिए फर्जी दस्तावेजों को बनाया और भारतीय़ स्टेट बैंक से करीब 6000 करोड़ रुपए की क्रेडिट लिमिट ले ली। इसमें काफी अनियमितताएं की गईं जिससे बैंक को सीधे तौर पर 1266 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। वहीं, मुरैना में निजी गोदाम के सात संचालकों ने गोदाम की क्षमता से ज्यादा माल का भंडारण दिखाया और अपने कर्मचारियों के नाम से माल की आवक-जावक तैयार कराई। इस तरह यूको बैंक को करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाया।




Leave a Reply