मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के सीधी पेशाबकांड-इंदौर मारपीट की घटना के बाद झाबुआ में अनुसूचित जनजाति हॉस्टल की छात्राओं के साथ अश्लीलता का एक मामला सामने आया है। इस बार कोई सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि एक नौकरशाह डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा पर ये आरोप लगे हैं। पढ़िये पूरी रिपोर्ट और देखिये एफआईआर जिसमें घटना का ब्योरा भी है।
मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल जिले झाबुआ में अनुसूचित जनजाति के एक हॉस्टल का डिप्टी कलेक्टर रविवार को निरीक्षण करने गए थे। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा ने छात्राओं से बातचीत की जिसमें कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया कि डिप्टी कलेक्टर द्वारा उनके साथ बातचीत में उनके साथ अश्लीलता की। गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए।
संभागायुक्त ने रात को निलंबित किया घटना को लेकर हॉस्टल की छात्राओं ने पुलिस थाने में एफआईआर कराई। इसमें छेड़छाड़ की धाराओं के साथ एससीएसटी एक्ट व पाक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गईं। वहीं, जिला प्रशासन ने भी मामले की जांच कराई और प्रतिवेदन संभागायुक्त पवन शर्मा को भेजा गया। संभागायुक्त ने रात को ही डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को निलंबित कर दिया। घटना के बाद डिप्टी कलेक्टर के प्रति जिले में आक्रोश व्याप्त होने से पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उनकी गिरफ्तारी की संभावना है।
प्रशासन पर आठ महीने में दूसरी बार गाज यहां उल्लेखनीय है कि छात्र-छात्राओं की वजह से झाबुआ जिले में प्रशासन पर गाज करने का यह दूसरा मामला है। सितंबर 2022 में भी पॉलिटेक्निक के छात्रों के साथ तत्कालीन एसपी अरविंद तिवारी के पुलिसिया अंदाज के वार्तालाप का ऑडियो वायरल होने पर एसपी, कलेक्टर को तत्काल हटा दिया गया था। तभी सुनील कुमार झा को भी डिप्टी कलेक्टर गर्ग को हटाकर जिम्मेदारी दी गई थी। अब झा खुद आरोपों के घेरे में फंस गए हैं।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply