सीधी पेशाबकांड-इंदौर पिटाईकांड के बाद सतना में आदिवासी बालिका से गैंगरेप, आरोपियों में से एक मैहर मंदिर कर्मचारी

मध्य प्रदेश में आदिवासियों के साथ एक और वीभत्स घटना सामने आई। सीधी पेशाबकांड व इंदौर पिटाईकांड के बाद अब सतना में बालिका से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने बच्ची के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी जिससे वह खून से लथपथ होकर घर पहुंची। आरोपियों में से एक मैहर मंदिर का कर्मचारी भी है जिसे तत्काल बर्खास्त कर दिया गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

मध्य प्रदेश में सीधी में आदिवासी पर पेशाबकांड और फिर इंदौर में आदिवासी युवकों की पिटाई की घटना के बाद अब सतना में दस साल की आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। सतना के मैहर में यह वीभत्स घटना हुई जिसमें आरोपियों ने बालिका से दुष्कर्म के बाद उसके नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी। इससे बालिका खून से लथपथ हो गई और वह उसी हालत में जब आज सुबह अपने घर पहुंची तो उसके परिजन डर गए। उन्होंने तुरंत उसे पुलिस थाने ले जाकर घटना के बारे में सूचना दी।

मैहर मंदिर में काम करने वाला आरोपियों में शामिल
घटना में एक आरोपी मैहर की शारदा देवी मंदिर का कर्मचारी रवींद्र कुमार रवि तनय भी है तो दूसरा अतुर बड़ोनिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। मंदिर समिति ने रवींद्र कुमार को बर्खास्त कर दिया है। घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एकबार फिर कहा है कि कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा दुष्कर्म पीड़ित बालिका के परिवारजन को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है। इस घटना को लेकर स्थानीय विधायक नारायण त्रिपाठी ने मैहर में 10 वर्षीय मासूम के साथ हुई घटना को निंदनीय और शर्मनाक बताया है और मांग की है कि ऐसे वहशी दरिंदो को अतिशीघ्र फास्ट्रैक कोर्ट में विधि सम्मत सख्त से सख्त सजा सुनाई जाना चाहिए। ऐसी घटनायें समाज में बर्दास्त नहीं की जा सकतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today