-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
सीएम शिवराज सिंह द्वादशी पर भोपाल में झांकियों के दर्शन करने पहुंचे
गणेशोत्सव के आठवें दिन द्वादशी के मौके पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल शहर में स्थापित विभिन्न झांकियों के दर्शन करने पहुंचे। वे गणेश जी की झांकियों में स्थापित भगवान श्री गणेश की आरती में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री चौहान ने गणेश उत्सव में आज द्वादशी पर भोपाल शहर की गणेश भगवान की झांकियों का अवलोकन किया। उन्होंने सपत्निक कोलार गेस्ट हाउस तिराहे के नजदीक स्थापित गणेश जी की प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। विधायक रामेश्वर शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बीमा कुंज कोलार रोड पर लाल बाग के राजा गणेश जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 10 नंबर मार्केट के पास अरेरा कॉलोनी में स्थापित गणेश जी प्रतिमा के दर्शन कर मुख्यमंत्री चौहान ने आमजन से भेंट की और गणेशोत्सव की शुभकामनाओं का आदान प्रदान किया। चौहान ने न्यू मार्केट में हनुमान मंदिर के पास स्थित गणेश प्रतिमा झांकी का दर्शन लाभ लिया और आमजन से मुलाकात की।




Leave a Reply