सीएम शिवराज ने कहा कबूतर हो या कचौड़ी कोई बख्शा नहीं जाएगा

कोरोना लॉकडाउन का पालन करते समय भोपाल में दो बदमाशों द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा उन्हें घायल करने की घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ट्वीट कर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कबूतर हो या कचौड़ी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्रवाई की जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट में कहा कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। उन पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अराजकता फैलाने वाले गुंडे-बदमाशों को सबक सिखाना अतिआवश्यक है। इन गुंडों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today