सीएम चौहान का एक्शन मोड, भोपाल में मैदान में उतरे तो कई कलेक्टरों से ली रिपोर्ट

दो दिन से लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आए। वे भोपाल में प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए तो विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, सीहोर सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। उनसे प्रभावित क्षेत्रों और राहत-बचाव कार्यों के बारे में रिपोर्ट ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से प्रोफ़ेसर कॉलोनी पहुंचकर अति वर्षा से उत्पन्न स्थितियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री से चौहान इस समय किलोल पार्क चौराहे के पास सिविल लाइंस क्षेत्र का जायजा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विद्युत मंडल के कर्मचारियों द्वारा अति वर्षा से उत्पन्न विद्युत समस्याओं को हल करने के लिए तत्परता से की जा रही कार्यवाही का सिविल लाइंस क्षेत्र में अवलोकन किया। उन्होंने विद्युत मंडल के कर्मचारियों की भूमिका की सराहना की। शहर के विभिन्न स्थानों पर इस तरह की विद्युत समस्याओं के सुधार के लिए विद्युत मंडल के कर्मचारी निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे ने भोपाल शहर और प्रदेश के अन्य स्थानों पर विद्युत कंपनियों के स्टाफ की ओर से की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।

अपर मुख्य सचिव जल संसाधन ने बताया कि वे भी कलेक्टर से चर्चा कर रहे हैं। जिलों में स्थिति नियंत्रण में है। एक 2 जिलों में यदि स्थिति ज्यादा गंभीर है तो वहां आवश्यक राहत के निर्देश दिए गए हैं। भोपाल राजगढ़, रायसेन और विदिशा में 130 और 140 मिलीमीटर से अधिक पानी गिरा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के दल जरूरत के अनुसार आवश्यक स्थानों पर पहुंचेंगे।इसके निर्देश दिए गए हैं ।विदिशा जिले के ग्रामों से निरंतर संपर्क बना हुआ है।

मुख्यमंत्री चौहान को प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अति वर्षा से उत्पन्न परिस्थितियों और विद्युत समस्याओं के सुधार की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा रात्रि में एक बजे स्टेट सिचुएशन रूम वल्लभ भवन में प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए विभिन्न कलेक्टरों से चर्चा की और उन्हें निर्देश दिए। चौहान ने सिचुएशन रूम को कार्य करते रहने के निर्देश दिए हैं। यहां अधिकारी दल जिलों की जानकारी प्राप्त करते रहेंगे। जब तक वर्षा का यह सिस्टम कार्य कर रहा है जिलों की आवश्यकता पर तत्काल राहत के कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने विदिशा कलेक्टर से अति वर्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक कार्यों के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आवश्यकता होने पर हेलिकॉप्टर भेजकर सहायता की जाएगी। कलेक्टर राजगढ़ ने बताया कि अजनार नदी के जल स्तर वृद्धि हुई थी,लेकिन धीरे धीरे यह कम होगा और किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सजगता रखी जा रही है। दो लोकेशन में रेस्क्यू की स्थिति बनी तो उसकी तैयारी कर ली गई है।नर्मदापुरम के कलेक्टर ने बताया घाटों पर स्थिति नियंत्रण में है।

कलेक्टर सीहोर ने बताया कि सोमलवाड़ा में जल स्तर ज्यादा था। करीब डेढ़ सौ नागरिकों को सुरक्षित किया गया है। आवश्यक खाद्य सामग्री दूध आदि दिया किया जा रहा है।कलेक्टर गुना ने बताया लगभग 20 ग्रामों में ज्यादा जलस्तर था। वहां आवश्यक सहायता के कार्य किए जा रहे हैं। मक्सूदनगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव में निवासियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। ग्वालियर से आपदा दल बुलाए गए हैं । जरूरत पड़ी तो यह दल कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today