-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सीएम के साथ पीएम मोदी की बैठक, 4 सीएम ने पाबंदी जारी रखने का किया समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस से चर्चा की। चार मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की पाबंदी को जारी रखा जाना चाहिए। मेघालय के मुख्यमंत्री ने तीन मई के बाद भी अपने यहां लॉक़डाउन जारी रखने की बात कही तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने सभी राज्यों में एकबार में लॉकडाउन को नहीं हटाया जाना चाहिए।
कोरोना पर पीएम मोदी के साथ चर्चा में मेघालय के मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन मई के बाद भी लॉकडाउन को जारी रखा जाए। वहीं मोदी ने बैठक में भारत में दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति की बात कही और लॉकडाउन से इसमें फायदा मिला है। मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपील की है कि लॉकडाउन का उल्लंघन रोकें,ये एक लंबी लड़ाई, धैर्य के साथ लड़ना होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना नियंत्रण एवं कोरोना संकट से उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। आज चर्चा में नौ राज्य शामिल हुए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम, कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुएँ पहुंचाने और अन्य नागरिक सुविधाएँ देने तथा 3 मई के बाद जरूरी तैयारियों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने की निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। श्री चौहान ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशों के अनुरूप कोरोना के उपचार, 3 मई के बाद तैयारियों और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों से आने वाले दिनों के लिए मॉडल तैयार करने के निर्देश के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से विस्तृत निर्देश प्राप्त होने के बाद समस्त महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सुझाए गए उपायों पर क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।




Leave a Reply