-
दुनिया
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Buddhist Architecture में डर और साहस का दर्शनः Sanchi University में Scholars के शोधपत्रों के विचार
-
सिवनी की वन समिति में 14 करोड़ के बर्तन खरीदे, कांग्रेस MLA ने कहा आदिवासियों को नाई बना रही सरकार
विधानसभा में कांग्रेस विधायक अर्जुन काकोडिया ने सिवनी की एक वन समिति में कुछ सालों में 10000000 रुपए बर्तन खरीदी जाने का मामला उठाया. मंत्री ने कहा 10000000 नहीं 3 साल में 1400000 के बर्तन खरीदे गए हैं इस मामले में जांच कराने का विधानसभा में आश्वासन दिया गया.
विधानसभा में कांग्रेस विधायक अर्जुन काकोडिया पेंच नेशनल पार्क इमेज 4 साल में शासन को कितनी आय प्राप्त हुई और उस आय में से स्थानीय क्षेत्र के आदिवासियों के विकास के लिए क्या क्या प्रयास किए गए यह सवाल उठाया था. इस सवाल के जवाब में वन मंत्री कुंवर विजय शाह जब आंकड़े पेश किए तो काकोरिया ने पूरक प्रश्नों के माध्यम से सरकार को गिरते हुए आरोप लगाया कि मैं आदिवासियों की पीड़ा और तकलीफ बता रहा हूं. जब मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय आदिवासियों और नागरिकों को सैलून और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दी जा रही है तो काकोरिया ने कहा सरकार आदिवासियों को नाई बना रही है.
नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा इसमें एक समिति बनाकर जांच कराई जानी चाहिए. इस पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हस्तक्षेप करते हुए आश्वस्त किया कि मामले में जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी.




Leave a Reply