-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सिंहस्थ में तबाही में सात की मौत, दर्जन घायल, सीएम रात में पहुंचे, मिले प्रभावितों से
सिंहस्थ महाकुंभ में गुरुवार को चली तेज हवाओं ने तबाही मचाकर सात लोगों को असमय ही मौत के गाल में समां दिया और कई दर्जन लोग घायल हो गए। पंडाल के पंडाल उखड़ गए जिनके नीचे सैकड़ों लोग दब गए। रात को इन प्रभावितों से मिलने सीएम शिवराज सिंह चौहान पहुंचे और स्वयं लोगों की सेवा करते दिखाई दिए।
उज्जैन मेें गुरुवार को तबाही का ऐसा मंजर दिखाई दिया जिसमें साधु संतों और श्रद्धालुओं का सामान नष्ट दिखाई दिया और खाने-पीने से लेकर पहनने के कपड़े आदि बरबाद हो जाने से कई लोग यहां-वहां भटकते दिखाई दिए। सात लोगों की तो इसमें जान ही चली गई और पंडालों के नीचे तथा भगदड़ में कई लोग घायल हो गए थे। इन सभी को कैंप लगाकर इलाज दिया गया।
मुख्यमंत्री चौहान रात को प्रदेश के दूसरे हिस्सों में अपने कार्यक्रमों में से कुछ को निरस्त कर देर रात उज्जैन पहुंचे। उन्होंने वहां स्वयं सेवा की और प्रभावितों को सांत्वना बांधी। चाय के स्टाल पर खड़े होकर उन्होंने पीड़ित लोगों को चाय भेंट की। साथ ही अफसरों को निर्देश दिए कि जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों और घायलों को तुरंत आर्थिक सहायता दिलाई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर शोक जतााय। आज मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि अब उज्जैन में सब कुछ सामान्य हो गया है।




Leave a Reply