-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सिंहस्थ में कनेक्टिविटी को अच्छा करने के लिए कई काम होंगे: संचार मंत्री रविशंकर
केंद्रीय संचार मंत्री डॉरविशंकर प्रसाद ने कहा कि सिंहस्थ में हम नए प्रयोग कर रहे हैं। अच्छी कनेक्टिविटी के लिए 29 नए टॉवर लगाए गए हैं और चार चलित बीटीएस टॉवर लगाए जाएंगे। साथ ही बैंडविथ की स्पीड को भी बढ़ाया जा रहा है।
संचार मंत्री इंदौर में अपने प्रवास के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए थे। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ में अखाड़ों के 150 वाईफाई और लैंडलाइन लगाए जाएंगे। इसके लिए 50 किलोमीटर तक ऑप्टिकल व 45 किलोमीटर कॉपर केबल बिछाई जाएगी। डॉ. प्रसाद ने कहा कि मप्र में 200 जगह वाईफाई लगाया जाना है जिनमें जबलपुर, पचमढ़ी, मांडू जैसे स्थान शामिल हैं। प्रदेश मेें 1100 वाईफाई लगाए जाने की योजना है।
मोबाइल टॉवर से कैंसर नहीं
संचार मंत्री ने यह कहा कि मोबाइल टॉवर से कैंसर होता है, यह सच्चाई नहीं है। बीएसएनएल और प्राइवेट कंपनियों ने कई नए मोबाइल टॉवर लगाए हैं।
मोबाइल में अमेरिका पीछे
संचार मंत्री ने कहा कि हमारे देश में मोबाइल के 10 करोड़ उपभोक्ता हैं तो इंटरनेट के 40 करोड़। इस लिहाज से हम इस क्षेत्र में अमेरिका से आगे हैं। नेट यूटिलिटी पर बहस से छिड़ी है और ट्राई भी इसको लेकर मॉनीटरिंग कर रही है। ट्राई के रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।




Leave a Reply