मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार को सत्ता में लाने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्रियों से अब सीधे सवाल किए जाने लगे हैं। मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया से गुना में मीडिया ने कुछ इस अंदाज में सवाल किए कि वे असहज हो गए। पढ़िये हमारी यह रिपोर्ट।
आज शिवराज सरकार में मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया मीडिया के सामने रूबरू हुए तो पत्रकारों ने उनसे दो ऐसे सवाल किए जिनको सुनकर वे असहज हो गए। पहला सवाल था कि जब भी केंद्र में कुछ सुगबुगाहट होती है तो आपकी जानकारी में होता है तो क्या होना है। इस सवाल पर सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस में काबिल लोगों का सम्मान नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा में ऐसे लोगों का सम्मान होता है। सिंधिया को मोदी या भाजपा ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे निभाया है और नागरिक उड्डयन मंत्रालय जैसे महकमे को ऊंचाइयों तक ले गए हैं।
शुभकामनाएं देने पर सवाल
छत्तीसगढ़ सरकार में उप मुख्यमंत्री बने टीएस सिंहदेव को शुभकामना देने को लेकर भी सिसौदिया से सवाल किया गया क्योंकि वे कांग्रेस नेता हैं और सिसौदिया के समधी भी हैं। इस सवाल पर सिसौदिया असहज होते हुए कहा कि समधी होने के नाते उन्होंने उन्हें जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं लेकिन कांग्रेस में उनके साथ छलावा किया गया है। कांग्रेस पार्टी झुनझुना पकड़ाने में माहिर हो चुकी है क्योंकि जो व्यक्ति सीएम का दावेदार हो उसे उप मुख्यमंत्री बना दिया गया।
Leave a Reply