सिंधिया बोले- MP को ‘शव राज’ मत बनाओ

धार खलघाट किसान महा पंचायत में कांग्रेस नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिधिया, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा एवं जयवर्धन सिंह व अन्य शामिल हुए। करीब डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली। किसान आंदोलन के जरिए हित साधने में लगी कांग्रेस धार जिले के खलघाट में जेल भरो आंदोलन कर रही है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित बड़ी तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता व किसान पहुंचते हैं।यहां सिंधिया ने अपने भाषण में प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज ने नर्मदा मैया को खोखला बना दिया है। उन्होंने एक बार फिर शिवराज सिंह चौहान के उपवास को एक बार फिर ड्रामेबाजी बताया।
उन्होंने कहा कि शिवराजसिंह चौहान जब सत्ता में आए थे, तब उन्होंने किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन इतने सालों के बाद भी फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इतने सालों के शासन के बाद भी किसानों को उनके उत्पादन का सही दाम नहीं मिलता है। सिंधिया ने कहा कि शिवराज के शासन काम में प्रदेश को ‘शवराज’ बनाने का काम नहीं होना चाहिए।गौरतलब है कि मंदसौर में हुए गोलीकांड और किसान अपनी मांगों को लेकर धरमपुरी तहसील के खलघाट में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया है। आंदोलन में शामिल होने के लिए धार, मनावर, कुक्षी, बड़वानी, खरगोन, इंदौर सहित कई जिलों से हजारों की संख्या में किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
आंदोलन में मोहन प्रकाश, बाला बच्चन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, मुजीब कुरैशी, मंदसौर विधायक, हार्दिक पटेल के साथी वरुण पटेल, मोहनसिंह बुंदेला सहित अन्य नेता मंच पर पहुंच गए हैं।

मंच से प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई।इस जेल भरो आंदोलन को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह को छोड़कर प्रदेश के अन्य शीर्ष कांग्रेस नेता यहां पहुंचे हैं। खलघाट के पास जुलवानिया में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहीं खरगोन की ओर से आने वाजे वाले सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी इलाके में गश्त बढ़ा दी।अरुण यादव की अगुवाई में होने वाले इस जेल भरो आंदोलन के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता का संदेश भी देना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने तय किया है कि अब वो किसानों के मुद्दे को आगे लेकर चलेगी।इसके लिए इसी माह से मंदसौर में पुलिस की गोली से मारे गए किसानों के सम्मान में पंचायत स्तर तक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा किसानों को मंडियों में उपज बेचने में आ रही दिक्कतों को लेकर किसानों के साथ आंदोलन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today