सिंधिया ने कलेक्टर को किसान के खेत भेजकर उसके ही फोन से बात की

कांग्रेस नेता किसानों के प्रति जितने संवेदनशील चुनाव के पहले दिखाई दे रहे थे, आज भी उनकी किसान के दर्द को देखने के बाद सामने आ रही प्रतिक्रियाओं से वही संवेदनशीलता दिख रही है। शिवपुरी में एक किसान अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा था लेकिन वे उसके सामने से बिना सुने निकल गईं और किसान के कलेक्टर के पैरों में गिड़गिड़ाते हुई तस्वीरें जब वायरल हुईं तो सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से ही फोन पर कलेक्टर की क्लास ले ली।

कांग्रेस नेता किसानों के प्रति जितने संवेदनशील चुनाव के पहले दिखाई दे रहे थे, आज भी उनकी किसान के दर्द को देखने के बाद सामने आ रही प्रतिक्रियाओं से वही संवेदनशीलता दिख रही है। शिवपुरी में एक किसान अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा था लेकिन वे उसके सामने से बिना सुने निकल गईं और किसान के कलेक्टर के पैरों में गिड़गिड़ाते हुई तस्वीरें जब वायरल हुईं तो सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से ही फोन पर कलेक्टर की क्लास ले ली। महिला कलेक्टर अनुग्रह पी को उन्होंने चेतावनी दी कि आगे से किसी भी लोकसेवक का ऐसा अमानवीय आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर को उन्होंने कोलारस क्षेत्र के किसान अजीता जाटव के गांव भेजा और उसके ट्रांसफार्मर की समस्या हल कराकर वहीं उनकी बात करने के निर्देश दिए। कलेक्टर किसान के खेत पर गईं और ट्रांसफा र्मर लगने का निरीक्षण किया। वहीं से उन्होंने किसान जाटव की सिंधिया से बात कराई।
इसी तरह सिंधिया ने गुना कलेक्टर भास्कर लक्षकार को बामौरी क्षेत्र के अात्महत्या करने वाले एक किसान के परिजनों के घर भेजकर उन्हें आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए। सिंधिया ने कलेक्टर को कहा कि किसान की जमीन पर फर्जी तरीके से ऋण लेने के मामले की पूरी जांच करें और उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने मृत किसान के परिजनों को अपनी निजी निधि से भी मदद करने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today