भोपाल के टीटीनगर दशहरा मैदान पर आयोजित कांग्रेस के सत्याग्रह में गांधीवादी सुब्बाराव शामिल हुए और उन्होंने दो गीतों से उपस्थित समुदाय में जोश भरा। सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सत्याग्रह का समापन खलघाट में शुक्रवार को होगा। सिंधिया का ऐलान, मंदसौर के किसानों की मशाल कांग्रेस जलाये रखेगी। सत्याग्रह अब प्रदेश में विधानसभा स्तर पर जारी रहेगा। भोपाल के टीटीनगर दशहरा मैदान में तीसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।
खलघाट में अपनी मांगों को लेकर किसान शनिवार को हाईवे जाम करेंगे। इसके लिए आसपास के कई जिलों से किसान काफी संख्या में पहुंचेंगे। आंदोलन में कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे। प्रदर्शन के लिए खलघाट चौराहा पर एक विशाल मंच भी बनाया गया है। किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर है।
मंदसौर में हुए गोलीकांड और किसान अपनी मांगों को लेकर धरमपुरी तहसील के खलघाट में विशाल प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन में शामिल होने के लिए धार, मनावर, कुक्षी, इंदौर सहित कई जिलों से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। किसान आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। सुबह 11 बजे खलघाट चौराहा पर हाईवे को जाम करने के साथ ही आंदोलन शुरू होगा। आंदोलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ,वरिष्ठ नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह सहित कई जिलों के विधायक, पूर्व विधायक व पदाधिकारी भी शामिल होंगे। चौराहा पर बनाए गए विशाल मंच से किसानों को संबोधित भी करेंगे। जेल भरो आंदोलन के तहत किसान गिरफ्तारी भी देंगे।
Leave a Reply