-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सिंधिया के मंत्री बनने पर कांग्रेस ने छोड़े काले गुब्बारे
सवा साल पहले कांग्रेस की सरकार गिराने के लिए भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज केन्द्र सरकार में मंत्री पद के लिए शपथ लेते वक्त मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़ कर उनका विरोध किया। इन गुब्बारों पर गद्दार सिंधिया, गद्दार सिंधिया परिवार, विभीषण सिंधिया जैसे नारे लिखे गए थे। यह प्रदर्शन राजधानी के करोंद चैराहे पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला और उनके साथियों ने किया।
शुक्ला ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिंधिया को उनकी कांग्रेस से गद्दारी करने का ईनाम दिया है। सिंधिया के मंत्री बनने पर वे, उनका गद्दार परिवार और उनके बिकाऊ समर्थक तो खुश हो सकते हैं लेकिन वास्तव में उन्होंने अपने परिवार की देश से गद्दारी और जनता से विश्वासघात की परंपरा को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार की गद्दारी और वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शहादत को आज भी देश नहीं भूला है। जनता इन्हें जरूर अवशय सबक सिखाएगी। लोकतंत्र के हत्यारे खुद को बड़ा और महान समझने की भूल न करें।शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने सिंधिया को मंत्री बनाकर गद्दारी को लालच दिया है कि चुनी हुई सरकारों को गिराएं और बदले में भाजपा में सालों से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके इन पदों से नवाजा जाएगा।इस अवसर पर रंजना शर्मा, दीपक दीवान, युवराज सिंह राय, संजीव तिवारी, आनंद विश्वकर्मा, राहुल सेन, बलराम ठाकुर, दीपक असाठीया, मोहसिन खान, प्रताप जाटव, सागर कर्ण, ऋषभ शुक्ला आदि मौजूद थे।




Leave a Reply