-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सिंधिया अपना चुनाव नहीं जीत सके तो सरकार बनाने में कैसा योगदानः कमल नाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि हमारी पार्टी में विधायक दल के नेता का चयन विधायकों की राय व पसंद के आधार पर सर्वसम्मति से किया गया था , उसके लिये निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी किया गया था। हमारे यहाँ चुनाव पूर्व संगठन की मज़बूती के लिये योगदान और सरकार बनाने में भी योगदान किसका कितना रहा है , यह भी कार्यकर्ताओं से लेकर सभी को पता है , कौन यहाँ सिर्फ़ पर्यटन के लिये आता था , यह भी किसी से छुपा हुआ नहीं है।
कमल नाथ ने कहा कि जो भाजपा नेतागण कह रहे है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण बनी , वो उनके ख़ुद के चुनाव का परिणाम ही एक बार फिर से देख ले। हमारी सरकार तो उनके कारण नहीं बनी लेकिन भाजपा की प्रदेश में सरकार तो उन्ही के कारण ही बनी है।
ना वे जनता के विश्वास का सौदा करते, ना लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विश्वास तोड़ते तो जनादेश नहीं होने के बाद भी भाजपा की प्रदेश में सरकार कैसे बनती ? उसके बाद भी भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया , शिवराज ख़ुद बन बैठे , जबकि जनता तो भाजपा व शिवराज को चुनाव में नकार चुकी थी।भाजपा ने उनके साथ बड़ा धोखा किया है , भाजपा को उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिये।




Leave a Reply