-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सिंघार के बयान का वायरल वीडियोः मानसिक प्रताड़ना में आत्महत्या या गंधवानी की जनता की सेवा में से जनता को चुना
जबलपुर की महिला के साथ दुष्कर्म-अप्राकृतिक कृत्य के आरोपों में फंसे कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने वीडियो बयान वायरल किया है। इसमें वे कह रहे हैं कि मानसिक प्रताड़ना के कारण वे आत्महत्या करने तक की सोच रहे थे लेकिन उऩ्होंने गंधवानी की जनता की सेवा को चुना और न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया।
कांग्रेस विधायक सिंघार ने कहा कि उनके साथ राजनीतिक षड़यंत्र रचा गया है। राजनेताओं द्वारा यह षड़यंत्र रचा गया है और इसे गंदी राजनीति बताया है। गंधवानी की जनता के साथ वे खड़े रहे। महिला ने आरोप लगाए हैं, यह पारिवारिक व निजी मामला है। उनकी क्या मंशा है, यह वे ही बता सकती हैं लेकिन परिवार के व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगाए तो बड़ा दुख होता है। वे उनका सम्मान करते हैं। वे मानसिक औऱ आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है औऱ इसकी पुलिस में शिकायत भी की है। उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार-छह महीने से प्रताड़ना वे सह रहे थे और यह स्थिति हो गई थी कि कहीं आत्महत्या नहीं कर लूं। उनके सामने जनता की सेवा और आत्महत्या के दो रास्ते थे लेकिन गंधवानी की जनता की सेवा को पसंद किया। जो भी झूठे आरोप लगाए हैं, वे न्याय व्यवस्था में विश्वास करते हैं और उन्हें न्याय मिलेगा।




Leave a Reply