-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सिंगरौली में दलित महिला को पुलिस चौकी प्रभारी ने पीटा, मानव अधिकार आयोग ने एसपी से मांगा जवाब
सिंगरौली जिले की एक दलित महिला को खुटार चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने लाठी-डंडे से पीटा। उसके सिर, हाथ-पांव में चोटें आई है। तीन अक्टूबर को महिला ने एसपी व बाल कल्याण समिति से शिकायत की है। इस घटना को लेकर राज्य मानव अधिकार आयोग ने एसपी सिंगरौली से एक महीने में जवाब मांगा है।
बताया जाता है कि घटना ग्राम खटखरी की है जहां रामाबाई बसोर अपनी बहू की शिकायत लेकर खुटार पुलिस चौकी गई थी। उसने बताया था कि उसकी बहू दो बच्चों को लेकर मायके चली गई है। बेटा बच्चों को लेने गया था तो बहू आने नहीं देती। उधर, बहू ने भी शिकायत खुटार चौकी में दर्ज कराई थी। एक अक्टूबर की शाम को चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने महिला व उसके पति को चौकी बुलाकर अपशब्द कहे और महिला को डंडे से पीटा।
महिला ने कहा, चौकी प्रभारी ने दहेज समेत अन्य धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। कहा- मामले की शिकायत अफसरों से मत करना। महिला का आरोप है- चौकी प्रभारी ने 5 हजार रूपये लेने के बाद ही उसे छोड़ा। मामले में संज्ञान लेेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली से एक माह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।




Leave a Reply