-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
साढ़े तेरह हजार रुद्राक्ष पहनकर केशव चैतन्यजी महाराज नासिक से जा रहे मथुरा
नासिक कुंभ में मथुरा से गए ब्रह्मचारी केशव चैतन्य महाराज अब अपने घर वापस लौट रहे हैं। वे मोटर साइकल से कुंभ गए थे और उसी पर सवार होकर वापस लौट रहे हैं लेकिन जहां से वे गुजर रहे हैं, उनको लेकर लोगों में आकर्षण हो जाता है। वे आम साधु संतों की तरह नहीं दिखते बल्कि सिर से लेकर कमर तक उनके शरीर पर लदी रुद्राक्ष के कारण उन पर लोगों की नजर अटक जाती है। कोई भी उन्हें एक झलक देखे बिना नहीं रहता। वे भी मुस्कुराते हुए सड़क बाइक की सवारी कर निकल जाते हैं। कोई उनके साथ सेल्फी लेता है तो कोई समूह में उनके साथ फोटो उतरवाता है। उनके शरीर पर एक दो नहीं बल्कि 13 हजार 500 रुद्राक्ष हैं। सिर पर उनके मुकुट में ऊं के साथ रुद्राक्ष हैं तों गले में ढेरों मालाएँ रुद्राक्ष की डली हैं। उनके इस अनोखे अंदाज के बारे बताया जाता है कि करीब दस साल पहले उन्होंने भगवान भोले शंकर की भक्ति करते करते रुद्राक्ष धारण करना शुरू कर दिया और उन्हें पता ही नहीं चला कि कब उनका शरीर रुद्राक्ष से लद गया। वे प्रतिदिन स्नान करने के बाद वे रुद्राक्ष धारण कर लेते हैं। वे नासिक से लौट रहे हैं तो सड़क मार्ग पर मध्यप्रदेश में उनका कई स्थानों पर लोग स्वागत कर रहे हैं।




Leave a Reply