-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सायबर इन्वेस्टीगेशन एंड इन्टेलिजेस समिट का समापन समारोह सम्पन्न
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में सायबर इन्वेस्टीगेशन एंड इन्टेलिजेस समिट का समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीबीआई निदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, भापुसे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण) श्रीमती अरुणा मोहन राय ने भी ऑनलाइन भाग लिया। कार्यक्रम में श्रीमती अनुराधा शंकर सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), साई मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सायबर), विनीत कपूर उप निदेशक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी एवं यशपाल सिंह, उप निदेशक राज्य ज्यूडिशियल अकादमी जबलपुर मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में इन्टरनेशनल एसोसियेशन ऑफ “चीफ ऑफ पुलिस सुश्री रिनॉल्ड सिंथिया ने भी अपना उद्बोधन दिया। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 32 राज्यों/ इकाईयों के 1500 से अधिक पुलिस अधिकारियों, अभियोजन अधिकारी एवं न्यायिक अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान अमेरिका से श्री चार्ल्स कोहेंन, इग्लैण्ड से श्री मार्क विन्टले के अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुश्री नपीनाई एवं श्री पवन डुग्गल, इन्टरपोल से श्री मदन ओबेरॉय, राज्य ज्यूडिशियल अकादमी से श्री यशपाल सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री साई मनोहर के भी व्याख्यान हुए। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 से अधिक विषय विशेषज्ञों ने विभिन्न विधाओं में जिसमें Cyber Law, Voip Call Investigation, web side blocking, अन्तर्राष्ट्रीय डिजिटल एवीडेंस कलेक्शन, महिलाओं एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सीबीआई निदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल द्वारा सायबर क्राईम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई दी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जोहरी को भी बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को सतत् जारी रखने का आग्रह किया। श्री शुक्ला द्वारा पुलिस बल के आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को स्मार्ट फोन के माध्यम से सप्ताह में कम से कम 2 घंटे इस तरह का प्रशिक्षण ऑनलाइन दिये जाने का भी सुझाव दिया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल की निदेशक श्रीमती अनुराधा शंकर ने अतिथियों को अवगत कराया कि सायबर समिट का यह दूसरा वर्ष है तथा इस वर्ष 1500 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने इसमें भाग लिया है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश राज्य सायबर सेल ने डेटा सिक्यूरिटी काउन्सिल ऑफ इण्डिया के सायबर क्राईम की केपिसिटी बिल्डिंग एवं सायबर काइम इन्वेस्टिगेशन में देश के प्रथम तीन राज्यों में स्थान प्राप्त किया है। श्रीमती सिंह ने बताया कि सायबर क्षेत्र में क्षमता विकास की बढ़ती मांग तथा मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की सफलता को देखते हुए इस वार्षिक समिट को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाता रहेगा। अगले वर्ष इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रस्तावित तिथि 21 सितम्बर से 30 सितम्बर 2021 रहेगी।
इस अवसर पर राज्य ज्यूडिशियल अकादमी जबलपुर के उप निदेशक श्री यशपाल सिह, पुलिस अधीक्षक सायबर श्री जितेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री सुदीप गोयंका द्वारा ‘Admissibility Of Electronic Evidence’ विषयों पर हिन्दी में लिखित पुस्तक को भी सीबीआई डायरेक्टर श्री ऋषि शुक्ला ने विमोचित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में Clear Trail कम्पनी के Vice President श्री मनोहर कटौज, Soft Cliks से श्री राकेश जैन मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह एवं अनुभा गुमास्ता ने किया।




Leave a Reply