-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सामाजिक भेदभाव दूर करने में टेक्नालॉजी मददगार साबित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सामाजिक भेदभाव समाप्त करने और लोगों को अच्छी सेवाएं तथा प्रशासन देने में प्रौद्योगिकी काफी मददगार साबित हो रही है। आज सिंगापुर के नान्यांग टेक्नॉलॉजिकल यूनीवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार टेक्नालॉजी का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठा रही है।
अगर इनोवेशन, टेक्नोलोजी अगर डेडिकेटिड टू दी ह्यूमन वैल्यूस है वो मानव जात की बहुत बड़ी ताकत बन सकता है। हमने अपने जीवन यात्रा अगर हम पत्थर युग से शुरू करें तो आज तक हम जहां पहुंचे हैं हमें यहां पहुंचाने में हर युग में इनोवेशन ने, टेक्नोलोजी ने कोई न कोई रोल प्ले किया है जिसने हमें यहां पहुंचाया है और इन सब के अंदर एथिक्स, वैल्यूस, ह्यूमैनिटी ये इनबिल्ट था।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की शताब्दी है और अब भारत की बारी है कि वह अपने को विश्व स्तरीय साबित करे।
इस अवसर पर नान्यांग टेक्नॉलॉजिकल यूनीवर्सिटी ने आई आई टी चेन्नई, आई आई टी मुंबई, भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलौर तथा भारतीय अंतरिक्ष और टेक्नालॉजी संस्थान तिरूवनंतपुरम के साथ शैक्षणिक समझौतों का आदान-प्रदान किया।




Leave a Reply