-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
साध्वी ने अब नाथूराम गोडसे को बताया देशभक्त
भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एकबार फिर विवादास्पद बयान देकर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। इस बार उन्होंने शाजापुर लोकसभा सीट पर प्रचार के दौरान मीडिया के सवाल के जवाब में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया। हालांकि बाद में पार्टी ने इस बयान को प्रज्ञा सिंह का अपना निजी बयान बताया तो खुद साध्वी ने रात को इस पर माफी मांगी।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शाजापुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो के दौरान मीडिया ने उनसे एक फिल्म अभिनेता की नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी पर जब जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि नाथराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वालों को जनता जवाब देगी। साध्वी की इस टिप्पणी पर भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया और कहा कि यह उनका निजी बयान है। इस बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहींं है। वहीं, रात को साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि वे रोड शो में थीं और मीडिया ने जो सवाल किया था उसका तुरंत जवाब दे दिया। उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया। बयान उनका निजी विचार था और इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे माफी मांगती हैं।




Leave a Reply