सागर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

मप्र के सागर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के दो डिब्बे गुरुवार की रात पटरी से उतर गए जिससे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रेल यातायात आज दोपहर तक प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की र ात ढाई से तीन बजे के बीच एक मालगाड़ी जिसमें सीमेंट भरी सागर से गुजर रही थी। तभी उसके दो पहिये पटरी से उतर गए और स्टेशन के प्लेटफार्मन दो पर ट्रेनों के आवागमन को रोक दिया गया। रात में ही पटरी से उतरे दो डिब्बों को मालगाड़ी से अलग कर शेष डिब्बों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर यातायात सामान्य हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today