-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सागर में कांग्रेस का दामन छोड़ते नेता, गोविंद राजपूत-अरुणोदय के बाद अब बृजबिहारी पटेरिया गए
मध्य प्रदेश में 2020 के बाद से कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का क्रम अभी भी जारी है जिसमें सागर जिले के कांग्रेस नेता ज्यादा शामिल हैं। दिग्विजय सिंह भी इसको लेकर हाल ही में सागर पहुंचे थे लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक और बड़ा विकेट पूर्व विधायक बृजबिहारी पटेरिया के रूप में गिर गया है। कोविड महामारी की दस्तक के बाद से अब तक ढाई साल में गोविंद सिंह राजपूत, अरुणोदय चौबे जैसे नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं।
मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस में जो बगावत हुई थी, वह अभी भी थम नहीं रही है। सागर में भाजपा के तीन बड़े नेताओं गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह व गोविंद सिंह राजपूत का दबदबा है जिसके चलते वहां सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को हो रहा है। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को सागर जिले में जबरदस्त मात दी और कई जगह कांग्रेस को प्रत्याशी तक नहीं मिले। गढ़ाकोटा नगर पालिका में तो भाजपा ने सभी 23 वार्डों में जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
कांग्रेस नेताओं में खौफ दूर करने पहुंचे थे दिग्विजय
सागर जिले में कांग्रेस की ऐसी स्थिति बन चुकी है कि डर और दहशत में नेता-कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पिछले दिनों वहां पहुंचाया था और नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिम्मत देने के लिए दिग्विजय ने कहा था कि अगर सागर में कोई चुनाव नहीं लड़ेगा तो वे वहां प्रत्याशी बनेंगे।




Leave a Reply