बुंदेलखंड में शिवराज सरकार के मंत्रियों के बीच चल रही अनबन की सुर्खियां बनने के बाद अब नए राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा में बवंडर ला सकता है। सागर में जो मंत्री, भूपेंद्र सिंह को घेरने चले थे अब उनके लिए मुसीबतें खड़ी होने की संभावना है। मंत्री भूपेंद्र सिंह समर्थक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजेंद्र सिंह मोकलपुर की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मुलाकात ने भोपाल से लेकर सागर तक हलचल मचा दी है। पढ़िये रिपोर्ट।
सागर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। राजेंद्र सिंह मोकलपुर मंत्री भूपेंद्र सिंह समर्थक माने जाते हैं क्योंकि उन्हें वे ही 2008 में भाजपा में लाए थे। उस समय उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर गोविंद सिंह राजपूत ने विधानसभा चुनाव हराया था और तीन साल पहले जब राजपूत भाजपा में शामिल हुए व उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए तो मोकलपुर के घर जाकर उन्होंने उन्हें मनाकर पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए तैयार किया था। मंत्रियों में अनबन के बीच मोकलपुर की मुलाकात से हलचल शिवराज सरकार में सागर के मंत्रियों के बीच अनबन की जो खबरें चल रही हैं, उसमें राजेंद्र सिंह मोकलपुर की भोपाल में पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वैसे मोकलपुर के पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह से करीबी संबंध रहे हैं और 2008 के बाद उनका आना-जाना कम हो गया था। वैसे मोकलपुर की 2018 में वापसी की खबरें चली थीं लेकिन तब ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत की वजह से उनकी वापसी नहीं हो सकी और इस बार सागर में कांग्रेस को जीतने की संभावना वाले प्रत्याशियों की तलाश भी है। मोकलपुर की मुलाकात के राजनीतिक मायने राजनीति के गलियारों में अजय सिंह से मोकलपुर की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजेंद्र सिंह मोकलपुर भूपेंद्र सिंह समर्थक हैं और भूपेंद्र सिंह से सागर के ही दूसरे मंत्रिगणों के संबंध बेहद अच्छे नहीं हैं। मोकलपुर सुरखी के होने की वजह से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिस्पर्धी भी हैं तो भाजपा में रहकर उन्हें राजपूत की वजह से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल सकता है। ऐसे में मोकलपुर की अजय सिंह से मुलाकात एक तीर से दो शिकार बताए जा रहे हैं जिसमें राजपूत को चेतावनी के साथ उनके तेवर ठंडे करने की रणनीति भी मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिद्धि बाला बोस लाइब्रेरी ने 100 गौरवशाली वर्षों की स्मृतियों को सहेजने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इस एसोसिएशन ने बंगाली समाज और जबलपुर की कला, संस्कृत - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलकामना की कि अक्षर, स्वर और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की कृपा से सभी का जीवन ज्ञान, सृजनशीलता, - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक व आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन कर 'पराक्रम दिवस' की सभी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री - 23/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक, शिवसेना के संस्थापक स्व. बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वंचितों, श्रमिकों और ग - 23/01/2026
Leave a Reply