-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सागर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी भंग, अरुणोदय चौबे के पार्टी छोड़ने के बाद बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सागर शहर जिला कांग्रेस रेखा चौधरी और उनकी पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। जिले की खुरई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे अरुणोदय चौबे के पिछले सप्ताह पार्टी छोड़ने और नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बुरी तरह हार के बाद पीसीसी ने यह बड़ा फैसला किया है।
सागर जिले में कांग्रेस के नगरीय निकाय चुनाव में सागर नगर निगम में 48 में से केवल सात पार्षद जीते हैं और महापौर के चुनाव में भी कांग्रेस विधायक सुनील जैन की निधि जैन को बड़े अंतर से हार मिली थी। इसके बाद सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे अरुणोदय चौबे ने पिछले दिनों पार्टी छोड़ दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समर्थक चौबे ने पार्टी छोड़ते समय संगठन के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे और पार्टी की स्थिति खराब बताई थी।
शेखर ने शहर कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने के आदेश जारी किए
पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी को हटाने का आदेश जारी किया। इसमें शेखर ने शहर कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का आदेश भी दिया। गौरतलब है कि रेखा चौधरी करीब 11 साल से शहर कांग्रेस अध्यक्ष थीं।




Leave a Reply