-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
साइको अपराधी रीवा पुलिस की गिरफ्त में
रीवा पुलिस ने दो प्रदेशों के वान्टेड अपराधी रोहित सिंह (रीगल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रीवा राकेश कुमार सिंह को प्रातः यह सूचना दी गई कि एक अपराधी आजाद नगर में एक मकान में एक महिला एवं एक लड़की को कट्टे की नोक पर बंधक बनाए हुए है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आनन-फानन में एक टीम नगर पुलिस अधीक्षक सच्चिदानंद प्रसाद के नेतृत्व में गठित की। जिसमें थाना प्रभारी समान आर.के.जायसवाल और बीट के सभी जवानों एवं अधिकारियों को शामिल किया गया। डायल-100 वाहन और पुलिस टीम को घटनास्थल पर पहुंचाया गया। मौके पर पहुँचकर टीम ने पाया कि एक आरोपी दो महिलाओं को बंधक बनाए हुए हैं। पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि महिलाओं को सुरक्षित बचाना और अपराधी को पकड़ना भी है। आरोपी बार-बार कट्टा दिखाकर पुलिस से बोल रहा था कि हमारे पास 10 कारतूस है। पुलिस टीम ने स्थानीय पड़ोसियों के सहयोग से घर के अंदर रोशनदान के रास्ते अंदर जाकर अपराधी जिस कमरे में महिलाओं के साथ छिपा था उसके दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर कट्टे से फायर किया किन्तु फायर मिस हो गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिन्दा कारतूस बरामद हुए है।
पूछताछ पर जो जानकारी सामने आई वह यह कि घटना की फरियादिया ऋतु सोलंकी पति वीरेन्द्र कुमार सोलंकी की लड़की से आरोपी फेसबुक के जरिए संपर्क में आया और दोनों की बातचीत होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को रूबरू भी नहीं देखा था। आरोपी रोहित सिंह फरियादिया की लड़की से मिलने के लिए रात के करीब 03:00-03:30 बजे के मध्य उसके मकान में पहुंचा और किसी भी तरीके से बालकनी में पहुंचकर फरियादिया की बेटी के कनपटी पर कट्टा लगाकर दरवाजा खुलवा लिया और फिर दोनों माँ-बेटी को अपने कब्जे में ले लिया। फरियादिया के पड़ोसी अंकित पटेल ने घटना को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। आरोपी इस दौरान बार-बार माँ-बेटी को कट्टे से डराता रहा और गोली मारने की धमकी देता रहा। इसके बाद पुलिस पहुँची और पुलिस ने आरोपी को न सिर्फ गिरफ्तार किया अपितु माँ-बेटी को भी सुरक्षित उसके कब्जे से बचा लिया।
आरोपी मूलतः ग्राम लौधा थाना लाँधा, जिला अलीगढ़ का निवासी है। वर्तमान में बसोवा विलेज कावेरी वियर वाईन शॉप के पास फ्लैट नंबर 402 कलये हाउस थाना बसवा मुंबई, महाराष्ट्र में रह रहा है। आरोपी ने बताया कि वह फिल्मों में मेकअप-आर्टिस्ट का काम करता है और ऋतु सोलंकी की लड़की से विगत दस महिने से परिचय में है।
आरोपी ने वर्ष 2018 में विभा श्रीवास्तव नाम की एक लड़की को अपने कब्जे में लिया था जिसे भोपाल पुलिस ने दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी पुनः योजनाबद्ध तरीके से फेसबुक के माध्यम से फरियादिया ऋतु सिंह की लड़की से संपर्क स्थापित किया और उसे ऑनलाईन गिफ्ट और भोजन इत्यादि भेजता रहता था और इसी संपर्क का लाभ उठाकर फरियादिया की लड़की से मिलने के बहाने उसके परिवार को बंधक बना लिया। रीवा पुलिस की सतर्कता से न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली अपितु बहुत ही कम समय में मॉ-बेटी को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री सच्चिदानंद प्रसाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी समान उपनिरीक्षक श्री आर.के.जायसवाल, आरक्षक श्री मसूद खान, श्री ओंकार त्रिपाठी, श्री वेदप्रकाश मिश्रा, श्री दामोदर कोल और श्री संतोष सिंह की सराहनीय भूमिका रही।




Leave a Reply