-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
साइकिल यात्रा से जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे विधानसभा अध्यक्ष
मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, रीवा के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए 7 दिन की साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। 24 से 31 अक्टूबर तक चलने वाली साइकिल यात्रा के दौरान दौरान वे लगभग 72 गांवों का भ्रमण करेंगे। यात्रा में वे हर गांव में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का फीडबैक लेंगे और लोगों की समस्यायों का त्वरित निराकरण करने का प्रयास करेंगे।
अपनी यात्रा के दौरान श्री गौतम जहां सूर्यास्त हो जाएगा, उसी गांव में आम लोगों के बीच रात्री विश्राम करेंगे। साइकिल यात्रा के दौरान गौतम के लिए सात गांवों में विश्राम का प्रबंध होगा। गौतम ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन मानस तक पहुंचाना है। यात्रा के जरिए लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अधिक से अधिक लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बतौर अध्यक्ष को मिलने वाला कोई प्रोटोकॉल नहीं होगा, सिवाय सुरक्षा के।
यात्रा के समापन पर देवतालाब स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।समापन सत्र मे विधानसभा क्षेत्र के हज़ारों लोग सम्मिलित होंगे । मुख्यमंत्री शिवराज सिह चाैहान पूर्व की सायकल यात्राओं में भी सम्मिलित हुए थे ।
यात्रा के लिए विधिवत रुप से कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके अनुसार तिथिवार किस-किस गांव का दौरा होगा और रात्री विश्राम कहां होगा। यात्रा की शुरुआत 24 अक्टूबर को पुरवा (पडरिया) गांव से होगी और रमपुरवा में रात्री विश्राम करेंगे। यात्रा के लिए समय सारणी तैयार की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक गांवों का भ्रमण किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। यात्रा में क्षेत्रीय नेताओं की हिस्सेदारी के लिए भी योजना तैयार की गई है।
चौपाल लगाएंगे
यात्रा के दौरान और सायंकाल विश्राम के दौरान गिरीश गौतम क्षेत्रीय रहवासियों के साथ चौपाल लगाएंगे। राज्य सरकार द्वारा गरीब, ग्रामीण और आम लोगों के कल्याण के लिए लागू योजनाओं का लाभ कैसे लें और इसमें यदि कोई समस्या आ रही है तो इसका निदान कैसे करें, इसके बारे में बताएंगे। यात्रा के दौरान गांवों में सभाएं भी होंगी, जिनमें जन समस्याओं के निराकरण किए जाएंगे।
समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री चौहान
यात्रा का समापन 31 अक्टूबर को देवतालाब स्टेडियम में होगा। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचेंगे। गौतम ने बताया कि बीते कई सालों से यह यात्रा निकाली जा रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता होती है। ग्रामीण लोगों की कई समस्याओं का हल मौके पर ही होने से वे साइकिल यात्रा की प्रतीक्षा तक करते हैं।
तय किया गया प्रमुख मार्ग:-
– 24 अक्टूबर को पुरवा , शुकुलगवां, बेलहई, फरेदी, देवरा फरेदा, मनिकवार, हिनौती की यात्रा होगी। रमपुरवा में रात्री विश्राम करेंगे।
– 25 को झलवार, तमरी, रजिगवां, गौरी, खैरा, कनकेसरा, पिपराही/हर्दी मोड़ और फरेहदा में सभा व विश्राम।
– 26 को तिलया/दौलबनगर, सीतापुर, रामनगर-कुलषहेरिया मोड, कन्हैया, बनपाडऱ, अटरिया, नगई, पचरहा, डेरा में आम सभा व विश्राम।
– 27 को शाहपुर इंद्रजीत, गोंदरी अंबिकाराम, अमोच, रामपुर में सभा, पिपरा, बेलहई, डगडौआ में सभा, सेमरिया कुंजबिहारी, खीरी कंधवार मोड़, घोरहा, भगतपुर, सुअरहा, खुझवा सुखदेव में आम सभा व विश्राम
-28 को जोरौट, पहरखा, हरही, खटखरी, अमिरती, कैचुआ, बहुती, सुमेदा कलां, पचरौड़ा/अष्टभूजी के पास और लालगंज में आमसभा व विश्राम।
-29 को डिहिया, श्विराजपुर, तेदुआ, परसिया, भलुआ, नईगढ़ी, देवगना, पुरवा में सभा व विश्राम।
– 30 को चमडिय़ा, उसरा, बेलहा, डिहिया/हिनौती में सभा, जुड़मनिया मुरली अल्हौआ, हसली/बन्नई/मैरहा चौराहा पर जुड़मरिया रघुनाथ ओर गनिगवां में सभा व विश्राम।
– 31 को देवतालाब मंदिर, भोलरा, आंटी, लौरकलां और देवतालाब स्टेडिय में समापन।




Leave a Reply