-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
साइकिल चलाकर पेट्रोल- डीजल के दामों की वृद्धि का किया विरोध
विश्व साइकिल दिवस पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने साइकिल चलाकर पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का विरोध किया। कांग्रेस नेताओँ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शिवाजी चौराहे तक साइकिल चलाकर विरोध प्रकट किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने पेट्रोल-डीजल की कीमते कम करो, और पेट्रोल-डीजल की कीमते वापस लेना होंगी के पुरजोर नारे लगाये। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है अब गाडी चलाना मुश्किल हो गया है अब साइकिल के दिन अच्छे आयेंगे।
शर्मा ने कहा कि रसोई गैस, खाने का तेल, सब्जियों के दाम सहित रोजमर्रा की जरुरी वस्तुओं के दाम बढने से लोगों को दो वक्त का खाना भी नसीब नही हो पा रहा है आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम बढने से परिवहन, आवागमन, टैक्सी, भाडा किराया में वृद्धि हो जायेगी जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो जायेगा इसलिए सरकार को पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए जिससे इसकी कीमते कम हो सके साथ ही राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाये जा रहे टैक्स में कमी कर आम जनता को राहत देनी चाहिए जिससे छोटे-छोटे व्यापारियों, प्रायवेट नौकरी पैशा लोगो की जेब का बजट नही बिगडे। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मंहगाई कम होना चाहिए, पेट्रोल डीजल के दाम कम होने चाहिए और बाजार पूरे खुले इन सभी मुद्दों के लेकर कांग्रेस ने साइकिल रैली निकाली है यदि सरकार दाम कम नही करती है तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सडकों पर जारी रहेगा।
ये रहे मौजूद-
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान, पूर्व पार्षद मोनू सक्सेना, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंसाना, राजकुमार सिंह, राकेश यादव, रामस्वरुप यादव, शोएब खान, मौजूद रहे।




Leave a Reply