-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सांची विश्वविद्यालय की छात्रा को मिला आदर्श नारी सम्मान
सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की शोधार्थी श्वेता नेमा को राजस्थान, जोधपुर की अनंता योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने आदर्श नारी सम्मान से सम्मानित किया है।
देश की प्रथम शिक्षिका श्रीमती सावित्रीबाई फुले की 190वीं जयंती पर आयोजित किए गए इस सम्मान समारोह में श्वेता नेमा को शिक्षित समाज निर्माण, सामाजिक कार्यों, स्वस्थ, स्वच्छ एवं शिक्षित समाज के निर्माण में सहयोग के लिए प्रदान किया गया है।
श्वेता नेमा सांची विश्वविद्यालय में आयुर्वेद विभाग में पी.एच.डी कर रही हैं। श्वेता विदिशा में वर्षों से नि:शुल्क योग की कक्षाएं एवं शिविर आयोजित रही हैं। दिसंबर 2019 में ही श्वेता नेमा ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जोधपुर में ही श्वेता नेमा ने लगातार एक घंटे 10 मिनट तक पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास कर यह वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया था।
श्वेता पूर्व में भी हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियनशिप स्पर्धा में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी है।




Leave a Reply